शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

डॉलर में थोड़ी मुनाफा वसूली और अमेरिकी जॉबलेस क्लेम में बढ़ोतरी की संभावना के कारण सर्राफा में थोड़ी जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) हो सकती है।
प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के 2018 के लगभग उच्च स्तर के नजदीक स्थिर रहने के बाद कल सोने की कीमतें इस वर्ष के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद आज लगभग स्थिर हैं। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर 0.1% की नरमी के साथ 93.315 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमतों की गिरावट पर कुछ रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,850 रुपये पर सहारा और 31,150 रुपये पर बाधा रह सकती है। वहीं चांदी की कीमतों को 39,700 रुपये पर सहारा और 40,200 रुपये पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा ऐतिहासिक बैठक से पीछे हटने की धमकी के बाद अब बैठक को लेकर अनिश्चतता है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!