शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
इस हफ्ते अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के अनुमान से कमजोर रहने के कारण डॉलर साढ़े छह महीने के उच्च स्तर से कमजोर हुआ है। व्यापार युद्ध की आशंका से भी कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिकी उपभोक्ता खर्च के पाँच वर्ष में सबसे कम रहने के बाद पहली तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि अनुमान से कम रही है। चीन और अमेरिकी के बीच व्यापार संकट का कोई समाधान नही हो पाने और चीन द्वारा अमेरिकी कार्रवाई का जवाब दिये जाने की घोषणा से व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गयी है।
एमसीएक्स में सोने (अगस्त) की कीमतों को 31,250 रुपये पर सहारा और 31,450 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी (जुलाई) की कीमतों को 39,700 रुपये पर सहारा और 40,300 रुपये पर बाधा रह सकती है। इटली की राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण निवेशकों के बीच निराशा के कारण सोने की कीमतों को मदद मिल सकती है। इटली की दो अहम पार्टियां अभी भी सरकार नही बना पायी हैं, जिससे देश में नीतिगत गतिरोध की संभावना बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 31 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!