शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में निचले स्तर पर कारोबार की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है अगले हफ्ते फेड की होने वाली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कीमतों पर दबाव रह सकता है, जबकि चीन को लेकर व्यापार युद्ध और अमेरिकी ट्रेजरी बांड यील्ड में कमी के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,900 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है और 31,250 रुपये पर रेजिटेंस रह सकता है जबकि चाँदी की कीमतों को 39,600 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतों को 40,100 रुपये पर रेजिटेंस रह सकता है। कल अमेरिकी टेंजरी बांड यील्ड के कम होने के कारण सोने की कीमतों को मदद मिली। इसबीच अमेरिकी फेड ने अगली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत किया है और कहा है कि सस्ते ड़ॉलर का समय अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। अमेरिकी मुद्रास्पफीति में भी बढ़ोतरी हो रही है जिसका असर अमेरिकी बांड बाजार पर देखा जा रहा है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएपफ एसपीडीआर गोल्ड टंस्ट की होल्डिंग 0.03% कम होकर 836.13 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 06 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!