शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी और अन्य देशों के बीच व्यापार तनाव से सर्राफा को मिल सकता है सहारा - एसएमसी

मिले-जुले फंडामेटल के कारण सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।
यूरो के मुकाबले डॉलर के 10 महीने के निचले स्तर पर स्थिर रहने के साथ ही अमेरिकी और अन्य प्रमुख देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन द्वारा अमेरिकी टेक्नोलॉजी कम्पनियों में विदेशी निवेश पर प्रस्ताविक प्रतिबंध के कारण तनाव गहराने की आशंका बढ़ गयी है। इस के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में कल भारी गिरावट दर्ज की गयी। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,450 रुपये के स्तर पर सहारा और 30,850 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,450 रुपये के स्तर पर सहारा और 39,900 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। अमेरिकी ट्रैजरी सचिव नूचिन ने कहा है कि विदेशी निवेश पर प्रस्ताविक प्रतिबंध केवल चीन के खिलाफ नही होगा, बल्की उन सभी देशों के खिलाफ होगा जो हमारी टेक्नोलॉजी की चोरी करते हैं। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को कम होकर लगभग 820.21 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!