शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी कोर ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स पर रहेगी।
सोने की कीमतों को 30,000 रुपये के नजदीक अड़चन और 29,800 रुपये के नजदीक सहारा रह सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,700 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप और यूरोपीय यूनियन के प्रमुख जुंकर के बीच व्यापार को लेकर अवरोधों को समाप्त करने पर समझौता होने के बाद डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। दोनों ही पक्ष स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को लेकर विवाद को जल्दी की समाप्त करना चाहते हैं। इस बीच यूरोपीय सेंटंल बैंक द्वारा नीतियों में कोई बदलाव किये जाने की संभावना नही है और कहा है कि व्यापार युद्ध के जोखिम के बावजूद सरल मौद्रिक नीति को समाप्त करने की योजना में कोई बदलाव नही किया जायेगा। खनन पर कार्रवाई के कारण इस वर्ष की पहली छमाही में चीन का सोना उत्पादन 7.9% कम होकर 190.28 टन हुआ है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!