शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नही करने के बाद डॉलर के स्थिर रहने के कारण कल सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कल की बैठक में अनुमान के अनुकूल ब्याज दरो में कोई बदलाव नही किया, लेकिन बेहतर आर्थिक वृद्धि के प्रति उम्मीद जतायी। सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 29,850 रुपये के नजदीक बाधा और 29,550 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,800 रुपये पर सहारा और 38,400 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है।
फेडरल रिजर्व ने कहा है कि इस वर्ष में अभी दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। अगली बढ़ोतरी 25-26 सितम्बर को होने वाली बैठक में की जा सकती है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आलोचना की है। उधर चीन का केन्द्रीय बैंक बाजार में पर्याप्त लिक्वीडिटी सुनिश्चित करने के लिए मौद्रिक नीति को आसान बनाये रखेगा। साथ ही व्यापार तनाव के कारण आर्थिक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!