शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर के मजबूत से सर्राफा में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद के कारण कीमती धातुओं पर दबाव पड़ रहा है। जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी जीडीपी के आँकड़ों पर बनी हुई है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर आज 94.756 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार करार होने के बाद डॉलर में कल चार हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट के बाद आज बढ़त दर्ज की गयी।
सोने की कीमतों को 30,150 रुपये के नजदीक अड़चन और 29,900 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,250 रुपये के नजदीक अड़चन और 36,800 के रुपये नजदीक सहारा रह सकता है। अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार करार होने के कारण उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कनाडा पर दबाव बढ़ गया है कि वह ऑटो कारोबार और अन्य मसलों पर नयी शर्तो के आधर पर समझौता करे। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड टंस्ट की होल्डिंग कल 0.62% कम होकर 759.87 टन कम हो गयी है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!