शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रह सकता है, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर टिकी हुई है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार के जारी रहने के कारण सर्राफा की कीमतों पर दबाव रह सकता है। सोना की कीमतों को 30,900 रुपये के नजदीक रुकावट और 30,700 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,600 रुपये के नजदीक बाधा और 37,900 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से डॉलर मजबूत होता है और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहाराने का असर वैश्विक वृद्धि के कमजोर होने की आशंका है।
यद्यपि सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद के बीच निवेशकों ने सोने की खरीदारी के बजाय डॉलर की खरीदारी की है, क्योंकि उन्हे भरोसा है कि इस विवाद में अमेरिका को कम नुकसान होने की संभावना है। व्यापार विवाद के बावजूद अमेरिकी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सितंबर महीने में 18 वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!