शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा के लिए मिला-जुला रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।
अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल के बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी नही आने के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में स्थिरता है। लेकिन सोने की कीमतें जनवरी के बाद पहली बार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त की ओर अग्रसर हैं। सोने की कीमतों को 32,000 रुपये के करीब बाधा और 31,750 के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 39,000 रुपये के आस-पास अड़चन और 38,400 के नजदीक सहारा रह सकता है।
इटली में राजनीतिक अस्थिरता और यूरो जोन की वृद्धि को लेकर आशंका के बावजूद यूरोपीय सेंट्रल बैंक स्टीमुलस योजनाओं को समाप्त करने की योजना पर अडिग है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष ने कहा है कि इटली को वितीय संकट से उबरने के लिए यूरोपीय यूनियन से बेल आउट की जरूरत पड़ सकती है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!