शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं सर्राफा की कीमतें - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

आज धन्यवाद ज्ञापन दिवस अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद हैं। कल के कारोबार में दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के अनुसार व्यापार युद्ध के तनाव और अधिक ब्याज दरों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था धीमी हो रही है, लेकिन किसी बड़ी तेज गिरावट की संभावना नही है।
सोने की कीमतों को 30,900 रुपये के नजदीक बाधा और 30,650 रुपये नजदीक सहारा, चांदी की कीमतों को 37,200 रुपये के नजदीक बाधा और 36,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.27% बढ़ कर 762.92 रुपये टन हो गयी है। रूस के वित्त मंत्रालय के अनुसार 2018 के पहले 9 महीने में रूस में 231.65 टन सोने का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 227.88 टन सोने का उत्पादन हुआ था (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!