शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में रह सकती हैं सर्राफा की कीमतें - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

इस हफ्ते जी-20 की होने वाली बैठक में चीन-अमेरिका विवाद को लेकर बात-चीत की संभावनाओं पर निवेशकों की नजर रहने के कारण आज सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। लेकिन डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमेपन की आशंका से सर्राफा की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
सोने की कीमतों को 30,700 रुपये के नजदीक बाधा और 30,350 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 36,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 35,850 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। चीन ने विश्व व्यापार संगठन से कहा है कि कुछ सदस्यों द्वारा विश्व व्यापार का प्रभावित करने वाले व्यवहारों पर रोक लगाने की कोशिश करें। यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने कहा है कि ब्रेक्सिट पर अंततः करार हो गया है और ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे ब्रेक्जिट पैकेज पर सहमत हो गयी हैं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!