शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका द्वारा व्यापार विवाद को लेकर तनाव कम नही होने की आशंका के बाद प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। सोना (फरवरी) की कीमतों को 31,200 रुपये के नजदीक बाधा और 30,900 रुपये के नजदीक सहारा, चांदी (मार्च) की कीमतों को 37,800 रुपये के नजदीक रुकावट और 37,160 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
स्पॉट सोने की कीमतें कल के 1,241.86 डॉलर के स्तर से कम होकर आज 1,236.85 डॉलर पर पहुँच गयी हैं, जबकि वायदा कीमतें 0.4% की नरमी के साथ 1,241.4 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए अमेरिका चाहता है कि चीन तुरंत कार्यवाही करे, जिसमें ऑटो पर शुल्क कम करना, बौद्धिक संपदा की चोरी पर रोक शामिल है।
वहीं फेडरल रिजर्व के प्रमुख अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका की बेहतर होती अर्थव्यवस्था को देखते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। इस बीच फास्ट मार्केट के अनुसार 23-30 नवंबर के दौरान ईटीएफ निवेशकों ने काफी सावधनी से सोने की खरीदारी की है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!