शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोने को मिल सकता है 31,400 रुपये पर सहारा - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों में 31,400 रुपये के स्तर पर सहारा और 31,800 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। वहीं चांदी की कीमतों में 37,700 रुपये के स्तर पर सहारा और 38,800 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमेपन को लेकर चिंता और अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कॉमेक्स में सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। लेकिन निवेशकों के जोखिम उठाने की क्षमता में बढ़ोतरी होने के कारण बढ़त सीमित रही।
कॉमेक्स में सोने की कीमतें 0.1% की बढ़त के साथ 1,273.9 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के कारण प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड नही मिलता है तो फेडरल सरकार आंशिक रूप से बंद हो सकती है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वे इसके लिए करदाताओं से 5 बिलियन डॉलर लेने के लिए लंबे समय तक इंतजार कर सकते है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड टंस्ट की होल्डिंग बढ़कर 774.14 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!