शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

लेकिन अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी के समाप्त होने से सुरक्षित निवेश के लिए माँग में कमी आने से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। फिर भी फेड द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने के कारण कीमतें 1,300 डॉलर से ऊपर बरकरार हैं।
सोने की कीमतों को 32,100 रुपये पर सहारा और 32,500 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये पर सहारा रह सकता है और 39,900 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी और चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर आशंका से सोने की कीमतों को पहले से ही मदद मिल रही है। इस हफ्ते बाजार की नजर फेड की बैठक पर रहेगी, जिसमें फेड द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने की संभावना है। फेड की बैठक 29-39 जनवरी को होने वाली है। फेड ने पिछले वर्ष ब्याज दरों में चार बार बढ़ोतरी की थी और 2019 में भी दो बार बढ़ोतरी करने का संकेत किया था। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!