शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।


अमेरिकी आँकड़ों के बेहतर रहने के बाद निवेशकों द्वारा जोखिम वाले एसेट में निवेश करने और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में एक हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट होने के बाद आज भी सोने की कीमतों में नरमी बरकरार है। जनवरी में अमेरिका में रोजगार में वृद्धि हुई है और कपंनियों ने 11 महीने में सबसे अधिक रोजगार दिया है।
सोने (अप्रैल) की कीमतों को 33,200 रुपये पर सहारा रह सकता है और 33,600 रुपये पर बाधा, चांदी की कीमतों को 40,200 रुपये पर सहारा रह सकता है और 40,800 रुपये पर अड़चन रह सकती है। रोजगार के बेहतर आँकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमेपन की आशंका कम हुई है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में मजबूती बरकरार है, जिसके कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!