शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अहमदाबाद में फरवरी में सोने का आयात 73% और चांदी का आयात 99% घटा

अपने कमजोर प्रदर्शन को जारी रखते हुए, फरवरी में अहमदाबाद में सोने के आयात में लगभग 73% की गिरावट आयी, जबकि चाँदी के आयात में 99% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कार्गो का संचालन करने वाले जीएसईसीएल ने कहा कि फरवरी 2019 में हवाई अड्डे पर 2.05 टन सोने का आयात किया गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 7.50 टन से 73% कम रहा।
फरवरी लगातार पांचवा महीना रहा, जब अहमदाबाद में पीली धातु का आयात घटा। अक्टूबर में सोने के आयात में 87%, नवंबर में 48%, दिसंबर में 71%, जनवरी में 32% और फरवरी महीने में 73% की गिरावट देखी गयी।
चालू वित्त वर्ष के लिए, यानी अप्रैल से फरवरी के बीच, सोने का आयात 45.9 टन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 71.14 टन से 35% की गिरावट रही। दरअसल, चालू वित्त वर्ष में आयात 11 महीने की अवधि में पिछले आठ वर्षों में सबसे कम है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फरवरी में चाँदी का आयात 99% घट गया। जीएसईसीएल के आँकड़ों से पता चलता है कि फरवरी 2019 में 0.75 टन चाँदी का आयात किया गया था, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 102 टन था। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!