शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निचले स्तर पर सर्राफा में खरीदारी संभव - एसएमसी

सर्राफा में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है।

पिछले कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों के कमजोर होने और डॉलर में गिरावट के कारण सोने की कीमतों के एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज भी बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी रोजगार के कमजोर आँकड़ों के बाद कल डॉलर में गिरावट हुई है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,900 रुपये के स्तर पर सहारा और 32,450 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है।
चांदी में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और कीमतों में 37,600 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 38,300 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। फरवरी में अमेरिका निर्मित वस्तुओं के नये ऑर्डर्स में गिरावट हुई है और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर भी धीमा हुआ है।
उधर ब्रिटिश संसद ने सोमवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी है जो सांसदों को 30 जून तक यूरोपीय यूनियन के साथ ब्रेक्जिट में देरी पर सहमत होने के प्रस्तावों को जाँच करने का अधिकार देता है। फरवरी के अंत तक चीन के सोना रिजर्व की वैल्यू 79.498 अरब डॉलर से कम होकर 78.525 अरब डॉलर हो गयी है। सोने की कीमतों में गिरावट के बाद चीन में सोने की फिजिकल माँग बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!