शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों के तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच फिर से वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका के बाद सुरक्षित निवेश के लिए माँग के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,600 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 31,850 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चांदी (जुलाई) की कीमतों के 37,100 रपये के स्तर पर सहारा के साथ 37,900 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन ने करार तोड़ा है। हमने वादा किया था कि जब तक चीन हमारे श्रमिकों के साथ धोखा नही करता, तब तक हम चीन के उत्पादों पर कोई नया शुल्क नही लगायगें। अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10% से बढ़ा कर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके बाद चीन ने भी बदले की कार्रवाई करने की धमकी दी है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!