शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों के तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोने की कीमतें जनवरी के बाद पहली साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है। बाजार की पैनी नजर विश्व स्तर पर व्यापारिक तनाव पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको पर शुल्क लगाये जाने के झटके से वैश्विक धीमेपन की आशंका बढ़ गयी है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,600 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,100 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 35,800 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 36,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। पहली तिमाही में घरेलू माँग के कम होने के कारण अमेरिकी मुद्रास्फीति अनुमान से काफी कम रही है, जिससे फेडरल रिजर्व के इस विचार को लेकर आशंका बढ़ सकती है कि कीमतों पर दबाव अस्थायी कारकों के कारण है।
इस बीच मई में चीन की फैक्ट्री सक्रियता अनुमान से कम हुई है, जिससे अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए स्थिरता प्रदान करने के लिए चीन की सरकार पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!