शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

वैश्विक व्यापार को लेकर चिंता और डॉलर के कमजोर होने के बाद सुरक्षित निवेश के लिए माँग बढ़ने के कारण आज सोने की कीमतें 1% की बढ़त के साथ एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के गर्वनर मार्क कार्ने के बयान के बाद कारोबारियों को उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वांइट तक कटौती की सकती है।
मार्क कार्ने ने कहा है कि वैश्विक व्यापार तनाव और ब्रेक्जिट को लेकर करार नहीं हो पाने के कारण ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को लेकर जोखिम बढ़ता जा रहा है, जिससे निवेशकों को उम्मीद है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
सोने की कीमतों के 6 वर्षों के उच्च स्तर पर पहुँचने के बावजूद जून में भारत का सोना आयात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.6% बढ़ कर 2.69 अरब डॉलर का हुआ है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 34,000 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 34,600 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। चांदी की कीमतों में 37,800 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 38,250 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!