शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली संभव - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, जबकि उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।

फेड द्वारा इस महीने के अंत तक ब्याज दरों में कटौती की संभावना और चीन एवं अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के जारी रहने से सोने की कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है और कीमतें साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है।
कमजोर मुद्रास्फीति और व्यापार युद्ध के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी संकट में देखते हुए फेड चैयरमैन जेरोम पोवेल ने इस महीने के अंत तक ब्याज दरों में कटौती का संकेत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिकी किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने के वादे को चीन पूरा नहीं कर रहा है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 35,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 34,650 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 38,500 रुपये पर अड़चन के साथ 38,000 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कारोबार में एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद डॉलर इंडेक्स में स्थिरता है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!