शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

निवेशकों द्वारा आज जारी होने वाले अमेरिकी रिटेल सेल्स के आँकड़ों का इंतजार किये जाने, जिससे फेडरल रिजर्व की आगामी पॉलिसी को लेकर कोई संकेत मिलेगा, के कारण आज एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि फेडरल रिजर्व द्वारा इस के अंत तक ब्याज दरों में कटौती की संभावना से डॉलर पर दबाव है। इस महीने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना 72% और 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना 28% है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 35,000 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 34,700 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 38,800 रुपये पर बाधा के साथ 38,300 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार भारत में जून महीने में सोने का आयात पिछले वर्ष की समान अवधि में 13.04% की बढ़ोतरी के साथ 2.69 अरब डॉलर का हुआ है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!