शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी खुदरा बिक्री के बेहतर आँकड़ों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में धीमेपन का भय कम होने के कारण डॉलर के मजबूत होने से आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है, फिर भी कीमतें 1,400 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार पिछले महीने खुदरा बिक्री में 0.4% की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि घरेलू माटर वाहनों और अन्य वस्तुओं की खरीद में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने इस माह के अंत तक ब्याज दरों में कटौती की संभावना से इंकार नही किया है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 34,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 34,500 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 39,600 रुपये पर रुकावट के साथ 39,100 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार करने के लिए अभी भी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन यदि जरुरत हुई तो चीन के 325 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!