शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।

अमेरिका और चीन द्वारा लंबे समय तक चले आ रहे व्यापार विवाद का समाधन करने के लिए बातचीत जारी रखने के संकेत के बाद सोने की कीमतों में आज भी गिरावट हुई है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देश सितंबर में आमने-सामने बैठकर बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए अमेरिका को शुल्क में बढ़ोतरी को रद्द करना होगा।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 39,000 रुपये पर बाधा के साथ 38,500 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 48,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,500 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर 1 सितंबर और 15 दिसंबर से अतिरिक्त शुल्क लगाने से पहले दोनों देशों के बीच कुछ बातचीत हो रही है।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक की आगामी अध्यक्षा क्रिस्टीयन लागार्ड ने कहा है कि यदि जरूरत हुई तो बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है लेकिन इससे वित्तीय स्थिरता को खतरा हो सकता है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!