शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के बेहतर रहने के साथ चीन और अमेरिका के अगले चरण की व्यापार वार्ता के लिए सहमत होने के बाद कल के कारोबार में सोने की कीमतों में 2% से अधिक की गिरावट के बाद आज भी नरमी है। कल के कारोबार में कीमतों में गिरावट तीन वर्ष में सबसे अधिक गिरावट रही है। अगस्त महीने में अमेरिकी सेवा सेक्टर की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है और निजी कंपनियों ने रोजगार में भी बढ़ोतरी की है, जिससे पता चलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था व्यापार विवाद के बावजूद धीमी गति से बढ़ रही है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतें 38,900 रुपये पर बाधा के साथ 38,500 रुपये रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। चांदी की कीमतों में 49,500 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 48,000 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
चीन और अमेरिका अक्टूबर के प्रारंभ में अगले चरण की उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता के लिए सहमत हो गये हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के कारण अगले वर्ष में वैश्विक आर्थिक विकास दर में आधा फीसदी की कमी आने की आशंका है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!