शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन के बीच होने वाली बातचीत के बाद यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के बाहर निकलने की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरा होने की संभावना से आज सोने की कीमतों में 1,500 डॉलर से नीचे स्थिरता है। यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन के अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को ब्रेक्जिट के लिए अंतिम बातचीत करेंगे। अधिकारियों का मानना है कि यूरोपीय यूनियन ब्रिटेन के प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन से अधिक छूट लेना चाहता है।
अमेरिकी सोया वायदा की कीमतें मामूली गिरावट के साथ 1,496.90 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। इस बीच अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्युचिन ने कहा है कि यदि दिसंबर तक चीन के साथ करार नहीं होता है तो चीन से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। लेकिन स्वीकार किया है कि तब तक करार हो जाने की उम्मीद है। बाजार को उम्मीद है कि इस महीने के अंत में फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में फिर से कटौती की जा सकती है। एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 38,500 रुपये पर बाधा के साथ 37,700 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जबकि चांदी की कीमतों में 45,300 रुपये पर सहारा के साथ 46,400 रुपये तक बढ़त हो सकती है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!