शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों में 52,080 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 53,300 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 61,200 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 65,800 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विश्व स्तर पर कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण वैश्विक आर्थिक गिरावट को लेकर चिंता और डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों द्वारा सुरक्षित-निवेश के लिए माँग के कारण आज सोने की कीमतें चार साल से अधिक समय में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी की ओर अग्रसर है। अमेरिकी सोना वायदा 0.5% चढ़कर 1,953.00 डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनाव में देरी का सुझाव देने के बाद डॉलर इंडेक्स 0.3% गिरकर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले दो साल के निचले स्तर पर आ गया।
संयु्क्त राज्य अमेरिका में कोविड-19 मामलों में उछल ने एक त्वरित आर्थिक सुधर की उम्मीद धूमिल हुई हैं, जिससे सोने जैसे सुरक्षित-निवेश एसेट में वृद्धि हुई है, जो इस वर्ष अब तक 28» से अधिक बढ़ गयी है। वाणिज्य विभाग ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान यू.एस. जीडीपी 32.9% वार्षिक दर से कम हो गया है, जो सरकार द्वारा 1947 में रिकॉर्ड रखना शुरू करने के बाद सबसे अधिक गिरावट है। इस बीच, जापान का औद्योगिक उत्पादन पिछले महीने से जून में 2.7% बढ़ गया, जो कि पांच महीने में पहली बार दर्ज किया गया है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!