शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेजी की संभावना : एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रह सकती है। सोने की कीमतों में 51,400 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 53,100 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 64,800 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 72,200 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

जोखिम उठाने की क्षमता में बढ़ोतरी होने के कारण पिछले हफ्र्ते पाँच महीने में सबसे अधिक गिरावट के बाद सोने की कीमतों में आज भी गिरावट जारी रही जबकि चीन-अमेरिका व्यापार संबंधें में सुधर की संभावना के संकेत है। पिछले हफ्र्ते सोने की कीमतों में 4.5% की गिरावट हुई है, जो मार्च के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। अमेरिकी सोना वायदा आज 0.3% फिसलकर 1,943.50 डॉलर प्रति औसतन पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने डॉलर को कुछ हफ्तों के नुकसान के बाद राहत दी। एशियाई बाजार हाल के उच्च स्तर के समीप कारोबार कर रहा है जबकि स्टॉक इंडेक्स फ्रयूचर्स ने संकेत दिया कि खुदरा आय से पहले अमेरिकी इक्विटी बाजारों में थोड़ी बढ़त दर्ज की जायेगी और आने वाले महीनों में और भी धीमी हो सकती है। अमेरिकी कमोडिटी फ्रयूचर्स ट्रेडिंग कमिशन ने शुक्रवार को कहा कि सटोरियों ने कोमेक्स में सोना और चांदी के कॉन्टैक्ट्स में लांग पेजिशन में कमी की है।
विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.30% कम होकर 1,248.29 टन हो गयी। चाँदी की हाजिर कीमतें 0.6% फिसलकर 26.25 डॉलर प्रति औसतन रह गयी है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!