शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉलर के मजबूती से सर्राफा की कीमतों में गिरावट के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों पद बिकवाली का दबाव रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों में 51,040 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 50,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 62,380 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 60,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका के एक बड़े राजकोषीय प्रोत्साहन के नवम्बर चुनाव से पहले पारित नहीं होने की आशंका के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। सोने की हाजिर कीमतें आज 0.4% की गिरावट के साथ 1,893.17 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,896.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
डॉलर इंडेक्स प्रमुख करेंसियों के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर उछाल के बाद स्थिर है। अमेरिकी हाउस के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने व्हाइट हाउस से 1.8 ट्रिलियन डॉलर के प्रस्ताव को खारिज करते हुये कहा कि यह महामारी और गहरी मंदी की माँग से काफी कम है। दुनिया के वित्त नेताओं ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था अब तक कोरोना वायरस की मार से बची हुई है, लेकिन चेतावनी दी थी कि महामारी पर विजय पाने में, स्टीमुलस बनाये रखने और गरीब देशों के बीच बढ़ते कर्ज से निपटने में असफल रहने पर रिकवरी बाधित हो सकती है। चांदी की कीमतें 0.1% की गिरावट के साथ 24.05 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!