शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा की कीमतों में एक दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 50,800 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 51,300 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 61,500 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 62,700 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कल के कारोबार में सोने की कीमतों में 1% की बढ़ोतरी के बाद आज होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पहले कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। सोने की हाजिर कीमतें 1,892.51 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 1,893.00 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर सूचकांक अन्य प्रमुख करेंसियों के मुकाबले 0.1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जिससे सोने की माँग अधिक हुई है। 3 नवम्बर के चुनाव से पहले, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप से बढ़त बनाये हुये हैं, लेकिन कुछ राज्यों में तगड़ी चुनौती है, जो व्हाइट हाउस की दौड़ का फैसला कर सकते हैं।
फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) आज ब्याज दर नीति पर अपनी दो दिवसीय बैठक शुरू करेगी और नीति निर्माताओं द्वारा महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से बरकरार रखने की उम्मीद है। नये ऑर्डर के लगभग 17 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के कारण अमेरिकी विनिर्माण गतिविधि अक्टूबर में उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ी है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 0.14% घटकर 1,255.92 टन रही, जो शुक्रवार को 1,257.67 टन थी। चांदी की कीमतें 0.3% गिरकर 23.97 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!