शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा बाजार में बरकरार रह सकती है नरमी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 48,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 47,400 रुपये पर सहारा रह सकता है।

चांदी में निचले स्तर पर बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 65,400 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 64,400 रुपये पर सहारा रह सकता है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने के कारण सुरक्षित निवेश के लिए माँग में बढ़ोतरी होने से आज सोने की कीमतें लगातार तीसरी साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है। बेंचमार्क 10-वर्षीय यू.एस. ट्रेजरी की यील्ड सितंबर की शुरुआत के बाद से अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है, जिससे गैर यील्ड वाले बुलियन को रखने की अवसर लागत कम हो गयी। अमेरिकी डॉलर भी तीसरी साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर था। कमजोर डॉलर सोने को अन्य मुद्रायें रखने वाले खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक बनाता है।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड ने गुरुवार को उच्च मुद्रास्फीति को स्वीकार किया, लेकिन बाजार के इस अनुमान को अनदेखा कर दिया कि मूल्य दबाव के कारण अगले साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारियों को अब 3 नवंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व नीति की बैठक का इंतजार है। गुरुवार के आँकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तिसरी तिमाही में एक साल से अधिक समय में अपनी सबसे धीमी गति से बढ़ी है। रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में विश्लेषकों ने इस साल और अगले साल के लिए अपने सोने की कीमतों के पूर्वानुमान में कटौती की है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!