शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा बाजार में बरकरार रह सकती है नरमी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है।

सोने की कीमतों को 51,500 रुपये पर सहारा और 52,100 रुपये अड़चन रह सकता है। चांदी की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 67,000 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 66,400 रुपये पर सहारा रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिर्जव नीति निर्माताओं की दरों में तेजी से बढ़ोतरी के लिए आक्रामक टिप्पणियों के कारण अमेरिकी डॉलर के प्रमुख करेंसियों के समूह के मुकाबले लगभग दो वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच गयी और मार्च की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त की और अग्रसर है।

फेड को मार्च को मार्च 15-16 की बैठक के मिनट में नीति निर्माताओं के बीच गहरी चिंता देखी गई कि मुद्रास्फीति काफी अधिक हो गई है और कई नीति निर्माताओं नें आने वाले महीनों में दरों में 50-बेसिस-पॉइंट को वृद्धि करने को बात कही है। बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड ने पिछले सत्र में तीन साल के उच्च स्तर को छू लिया, जिससे गैर-उपज वाले बुलियन को रखने की अवसर लागत बढ़ गई। रूस के केंद्रीय बैंक ने कहा कि बाजार की स्थितियों में महत्वपूर्ण बदलवा के कारण वह 8 अप्रैल से वाणिज्यिक बैंकों से सोना खरीदेगा। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!