शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

07 जनवरी 2013 : क्या कहते हैं आपके तारे

जानिए बाजार की चाल गणेशास्पीक्स.कॉम (Ganeshaspeaks.Com) के भविष्यवक्ता धर्मेश जोशी (Dharmesh Joshi) की नजरों से।
मेष : इस माह उच्च का शनि और उच्च का मंगल आपकी राशि के केन्द्र में होंगे जो मिश्रफलदायी रहेंगे। आप जोखिम भरे और रोमांचकारी कार्यों की ओर आकर्षित रहेंगे। परिस्थितियों से तालमेल बिठाने के लिए आपको नई ऊर्जा और नई इच्छा शक्ति की जरूरत पड़ेगी। लेकिन चिंता न करें। जैसे-जैसे चंद्र गुरु से मिलेगा वैसे-वैसे आपके मन में नई योजनाएं साकार होने लगेंगी। धर्म- कर्म, पूजा- पाठ, योग और ज्योतिष जैसी प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी। कभी -कभी आपकी सहनशीलता एकदम ठंडी पड़ सकती है और निराशा भी मन को घेरेगी, लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होगा। इस माह आपके साथ दांव-पेंच की घटनाएं बढ़ेंगी। इसलिए हो सके तो हर क्षेत्र में सावधानी के साथ आगे बढ़ें।
स्पष्टीकरण:
•  प्रत्येक भविष्यवाणी में दस मिनट के समय को कम ज्यादा समझकर भविष्यवाणी को समझें।
•  प्रत्येक भविष्यवाणी को पिछले वाक्य व समय की तुलना करके समझें। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2013)
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख