शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चाँदी में तेजी की संभावना : कर्नल अजय जैन (Col. Ajay Jain)

एस्ट्रोमनीगुरु डॉट कॉम के अनुसार आज 01 नवंबर 2012 का प्रतिनिधित्व सूर्य ग्रह करता है। 
जो कि तुला राशि में शनि के साथ युति कर रहा है। 2012 का प्रतिनिधित्व बुध मंगल और राहू के साथ वृश्चिक राशि में विचरण कर रहा है। सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक-दूसरे से 2 और 12वें स्थान पर स्थित होकर भारतीय शेयर भाजार में मिश्रित रुख की संभावना बना रहे हैं। आज निफ्टी में उतार-चढ़ाव के बजाए क्षेत्र पर नजर रख कर मुनाफा कमाना आसान होगा। आज चाय, दूरसंचार सूचना एवं प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों पर नजर रखनी उचित होगी। आज अल्पावधि में विप्रो, टाटा मोटर्स, जयश्री चाय, डॉ रेड्डी और रैनबैक्सी जैसे शेयरों पर नजर रख कर मुनाफा कमा सकते हैं। कमोडिटी बाजार में आज ग्रह-स्थिति अनुसार अद्भुत योग की संभावना बन रही है। चाँदी में संभवत: ऊपर का रुख रहने की संभावना बन रही है। सोने में भी मजबूती की संभावना बन सकती है। अत: बुलियन कारोबारी इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए विशेष प्रभाव रखता है। संभवत: इन राशियों के जातकों को परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती है। आज बड़े स्तर पर उचित समय पर मुनाफा कमाएँ अन्यथा आया हुआ मुनाफा जा सकता है।
कर्क राशि के लिए 2 अंक अति शुभ व मंगलकारी होता है। प्रत्येक माह की 2,11 और 20 तारीखें कर्क राशि के लिए शुभ व लाभप्रद होती हैं। यदि इन तारीखों में संयोगवश चंद्रमा भी वृषभ राशि में विचरण करें तो इन तारीखों में अद्भुत मुनाफा कमाना संभव है। कर्क राशि के जातकों के लिए मोती धारण करना अति शुभ है। मोती दाहिने हाथ की तर्जनी अँगुली में धारण कर लाभ कमाया जा सकता है।
ये भविष्यवाणियाँ जेमिनी ज्योतिष और अंक ज्योतिष के माध्यम से की गयी है। वायदा बाजार में जोखिम का निर्धारण करना सदैव उचित होगा। बड़े सौदे से पहले जन्म-पत्रिका का किसी वित्तीय ज्योतिष से अवलोकन कराना जरूरी है। नफा-नुकसान जन्म-पत्रिका में ग्रह-स्थिति पर भी निर्भर होता है। कर्नल अजय जैन, सीईओ, ऐस्ट्रोमनीगुरु डॉट कॉम (Col. Ajay Jain, CEO, Astromoneyguru dot com)
(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख