शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में सुधार की संभावना : कर्नल अजय जैन (Col. Ajay Jain)

एस्ट्रोमनीगुरु डॉट कॉम के अनुसार आज 08 नवंबर 2012 का प्रतिनिधित्व शनि करता है।

शनि इस समय तुला राशि में सूर्य के साथ युति बना रहा है। सन् 2012 का कारक ग्रह बुध, मंगल और राहु के साथ वृश्चिक राशि में युति बना रहा है। बुध ग्रह व्यवसाय और व्यापार के लिए अति शुभ माना जाता है। इस समय बुध वक्र अवस्था में वृश्चिक राशि में विद्यमान है। यह भी अति महत्वपूर्ण है कि राहू हमेशा वक्र गति से चलता है और बुध भी इस समय वक्र अवस्था में वृश्चिक राशि में है। वृश्चिक राशि से 180 अंशों की दूरी पर वृषभ राशि है उसमें गुरू वक्र अवस्था में केतु के साथ विराजमान है। अति महत्वपूर्ण चार ग्रह इस समय वक्र अवस्था में है। गुरु और बुध आमने-सामने वक्र अवस्था में है। राहु और केतु भी हमेशा की तरह सम-सप्तक योग वक्र अवस्था में बना रहे हैं। नौ में से चार ग्रह वक्र अवस्था में होने से भारतीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अद्भुत हलचल की संभावना बन सकती है। अत: आज सेक्टर व स्टॉक विशेष पर ध्यान रख कर मुनाफा कमाने की संभावना प्रतीत होती है। आज तेल और फार्मा कंपनियों में मजबूती की संभावना है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी से होने की संभावना है। बाजार के प्रथम सत्र में निफ्टी में कम से कम 40 से 50 अंक की कमजोरी देखी जा सकती है। यह आवश्यक है कि बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार नीचे के स्तर पर रहेंगे या फिर इनमें सुधार भी होता रहेगा।  
आज रैनबैक्सी पर नजर रखनी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें घाटा काटने का स्तर 540 और इसका लक्ष्य 560 और 568 रहने की संभावना है। एचपीसीएल पर भी नजर रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 296 और लक्ष्य 330 और 305 रहने की संभावना है। टाटा पावर के शेयर बेच कर मुनाफा कमाना प्रतीत होता है। टाटा पावर का घाटा काटने का स्तर 105 और लक्ष्य 101 और 99 रुपये रहने की  संभावना है। 
भारतीय शेयर भाजार में शुरुआती दौर में बैंकिंग क्षेत्र में कमजोरी आ सकती है लेकिन भारतीय पीएसयू बैंक में निचले स्तरों पर खरीद कर आने वाले समय में मुनाफा कमाना भी प्रतीत होता है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लगभग 2180 और 2185 के स्तर पर खरीदें तो आने वाले तीन से चार ट्रेडिंग सत्र में मुनाफा कमा सकते हैं। इस घाटा काटने का स्तर 2170 रखना उचित होगा। 
कमोडिटी में आज विशेष रुख की संभावना है। चाँदी बेच कर मुनाफा कमाया जा सकता है। आज वृषभ, मिथुन व कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष सावधानी का दिन है अन्यथा आया हुआ मुनाफा नुकसान में तब्दील हो सकता है। वृषभ राशि के लिए शुक्र व शनि ग्रह अति महत्वूपर्ण भूमिका निभाते हैं। वृषभ राशि के लिए अंक 6 व 8 का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह की 6, 24 और 15 तारीखें विशेष शुभ फल प्रदान करती है। यदि संयोगवश इन तारीखों में शनिवार व शुक्रवार भी आ जायें तो ये तारीखें अद्भुत शुभ फल प्रधान करने में सक्षम हो जाती हैं। लेकिन आपकी जन्म पत्रिका में शुक्र और शनि ग्रह का मजबूत होना निहायत ही जरूरी होता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए हीरा और नीलम रत्न धारण करना हमेशा शुभ होता है।
ये भविष्यवाणियाँ जेमिनी ज्योतिष और अंक ज्योतिष के माध्यम से की गयी है। वायदा बाजार में जोखिम का निर्धारण करना सदैव उचित होगा। नफा-नुकसान जन्म-पत्रिका में ग्रह-स्थिति पर भी निर्भर होता है। ग्रहों की दृष्टि और ग्रहों की दशा आपके लाभ व हानि के लिए अहम भूमिका अदा करती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय ज्योतिष से सलाह अवश्य करें। कर्नल अजय जैन, सीईओ, ऐस्ट्रोमनीगुरु डॉट कॉम (Col. Ajay Jain, CEO, Astromoneyguru dot com)
(शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"