शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में नयी चाल आने वाली है, पर किधर?

इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने तकनीकी संकेतकों के आधार पर कहा है कि अब भारतीय शेयर बाजार में नयी चाल किसी भी समय शुरू हो सकती है।

इसने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी (Nifty) के मोमेंटम ऑसिलेटर (दैनिक चार्ट पर) सपाट हो गये हैं, जबकि घंटेवार चार्ट पर ये एक उदासीन स्तर पर आ गये हैं जिससे लगता है कि बाजार को यहाँ से एक नयी दिशा मिलने की संभावना है। निफ्टी हाल के दिनों में 8100 से 8250 के कारोबारी दायरे के अंदर अटका हुआ है और ऊपर या नीचे की ओर नयी चाल बनने का इंतजार कर रहा है।
कल बुधवार को निफ्टी में बेहद सुस्त कारोबार हुआ। पूरे दिन यह केवल 42 अंक के छोटे दायरे में अटका रहा और अंत में 0.29% नुकसान के साथ 8107 पर बंद हुआ। घंटेवार चार्ट पर इसने 21 और 50 घंटे के ईएमए को थोड़े समय के लिए काटा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स घट कर 17.72% पर आ गया है और छोटी अवधि में कम जोखिम के माहौल को दिखा रहा है।
हालाँकि इडेलवाइज का कहना है कि जब तक निफ्टी बंद भाव के आधार पर 12 दिनों के एसएमए (8057) के ऊपर बना हुआ है, तब तक छोटी अवधि का रुझान तेजी का है। इडेलवाइज ने यह उम्मीद दोहरायी है कि इस तेजी में निफ्टी 200 डीएमए को छूने के लिए 8380 की ओर बढ़ेगा। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!