शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से क्रूड 60 डॉलर के नीचे

क्रूड ऑयल की कीमतें एक साल के निचले स्तर पर आ गयी हैं।

आपूर्ति बढ़ने और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका की वजह से क्रूड के दामों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 6 फीसदी लुढ़क कर 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था, जबकि ब्रेंट के भावों में 7 हफ्ते में 32% की गिरावट देखी गयी है।
फिलहाल ब्रेंट क्रूड 0.75% की मजबूती के साथ 59.25 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा गया। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.5% की बढ़त के साथ 50.7 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा गया है।
सोना सपाट, चॉदी चढ़ी
वहीं, सोने की चाल सुस्त नजर आ रही है। कॉमैक्स पर सोना सपाट होकर 1,223.3 डॉलर पर देखा गया है। चांदी 0.15% चढ़कर 14.4 डॉलर पर देखी गयी है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!