शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं।

तांबे की कीमतें 533 के स्तर पर रुकावट के साथ 524 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। आज शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में मिलाजुला रुझान है और एलएमई में भी कीमतों में बढ़त देखी जा रही है जबकि निवेशकों की निगाहें आज समाप्त होने वाली अमेरिकी केंद्रीय बैंक की दो दिवसीय नीति बैठक पर टिकी हुई है। अगस्त में अमेरिकी औद्योगिक उत्पादन अनुमान से कम रहा है, जिससे पता चलता है कि उद्योग के उत्पादन में धीमी गति से रिकवरी हो रही है, जिसने बाजार की चिंताओं को गहरा कर दिया। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 93 से ऊपर वापस आ गया क्योंकि न्यूयॉर्क फेड एंपायर बीजनेस की स्थिति का सूचकांक सितंबर में 13.3 अंक बढ़कर 17 हो गया, जो अपेक्षाओं से अधिक था, जिससे तांबे की कीमतों पर दबाव पड़ा।  अमेरिका-चीन और चीन-भारत के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों में चिंता बढ़ गयी है, जिससे तांबे की कीमतों पर दबाव है।

जिंक की कीमतें 196 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 192 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लेड की कीमतें 147 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 145 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। निकल की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतों को 1,098 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,127 के स्तर पर रुकावट रह सकता है।
एल्युमीनियम की कीमतें 144 रुपये के पास सहारा के साथ 147 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अमेरिका ने कुछ प्रकार के कनाडाई एल्यूमीनियम पर 10% शुल्क की योजना को छोड़ दिया है, जिसकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने घोषणा की थी। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!