शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में जारी रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,890 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 3,810 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

यूरोप में ईंधन की कम माँग और चीन में कोरोना के नये मामलों में बढ़ोतरी के बाद आवागमन पर नये आंदोलन प्रतिबंधें के बीच वैश्विक स्तर पर ईंधन की माँग को लेकर चिंता के कारण तेल की कीमतों में आज गिरावट हुई। लेकिन अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के अनुमान से कीमतों में गिरावट सीमित है। मुख्य भूमि चीन में पांच महीने से अधिक समय में कोविड-19 मामलों में अपनी सबसे अधिक दैनिक वृद्धि देखी गयी है। विश्व स्तर पर कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 90 मिलियन से अधिक हो गयी है। फिर भी, इस सप्ताह नये कोरोना वायरस राहत बिलों में खरबों डॉलर की घोषणा करने की अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन की योजनाओं के द्वारा तेल की कीमतों की गिरावट पर थोड़ी रोक लगी है। सऊदी अरब द्वारा प्रति सप्ताह पफरवरी और मार्च में स्वैच्छिक तेल उत्पादन में प्रति दिन 1 मिलियन बैरल की कटौती की घोषणा से कच्चे तेल की कीमतों को मदद मिली थी।
नेचुरल गैस की कीमतों में भी तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 203 रुपये के स्तर पर बाधा और 194 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!