शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान, एल्युमीनियम को 230 रुपये पर सहारा रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतें मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार कर सकती है। तांबे की कीमतें 732-742 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

फेड द्वारा आक्रामक संकेत जारी करने के बाद कल शंघाई और एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हुई। फेड बैठक के मिनट से पता चला कि ब्याज दरों में वृद्धि जल्दी और तेजी से हो सकती है, और समिति के कुछ सदस्य ब्याज वृद्धि के तुरंत बाद स्टीमुलस में कटौती का समर्थन करते हैं। रिफाइंड तांबे के आयात के लिए चीन का यांगशान तांबा प्रीमियम, चीन की आयात मांग का एक अच्छा मापदंड, घटकर 78 डॉलर प्रति टन हो गया, जो अगस्त के बाद से सबसे कम है।
निकल में भी बिकवाली देखी जा सकती है, और कीमतों को 1,530 रुपये के करीब सहारा और 1,569 रुपये बाधा रह सकता है। जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 287-292 रुपये, लेड की कीमतें 184-189 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतें 230 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 233 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। लंबे समय तक बिजली की अधिक कीमतों और आपूर्ति में व्यवधन की चिंताओं के कारण एल्युमीनियम और जिंक की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है। एलएमई के पंजीकृत गोदामों में मार्च के मध्य से एल्युमीनियम के स्टॉक में 50% से अधिक की गिरावट आयी है। एल्युमीनियम बाजार शीर्ष उत्पादक चीन पर भी केंद्रित है जहां इंडोनेशिया द्वारा निर्यात पर प्रतिबंध के कारण कोयले की कीमतों में तेजी आयी है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!