शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना ने 244 जगहों के निवेशकों को किया आकर्षित

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun life AMC) ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना (Aditya Birla Sun Life Bal Bhavishya Yojna) के एनएफओ (NFO) के दौरान करीब 100 करोड़ रुपये जुटाये।

इस ने फंड देश भर के 244 स्थानों से निवेशकों को आकर्षित किया, जिनमें 55% आवेदन बी30 (शीर्ष 30 शहरों के अलावा) शहरों से भेजे गये।
एनएफओ की अवधि में फंड ने 44,661 आवेदन प्राप्त किये, जिनमें करीब 50% एसआईपी के माध्यम से आये। फंड हाउस के मुताबिक बाल योजना खंड में एनएफओ अवधि के दौरान एसआईपी के जरिये दिखी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ए. बालासुब्रमण्यन ने कहा है कि बी30 शहरों से 55% आवेदन मिलना काफी उत्साहजनक है। उनके मुताबिक यह इस तथ्य की पुष्टि है कि दीर्घकालिक वित्तीय नियोजन की आवश्यकता की समझ अब केवल शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकास देशव्यापी है और अधिक लोगों को अनुशासित निवेश और भविष्य की योजना के दायरे में ला रही है।
बता दें कि आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना का लक्ष्य निवेशकों को अपने बच्चों के भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करना है, जिनमें उच्च शिक्षा के लिए खर्च, शादी और जीविका लक्ष्य शामिल हैं। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!