शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) बीएसई स्टार एमएफ पर बतौर वितरक हुआ पंजीकृत

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) बीएसई स्टार म्यूचुअल फंड (BSE Star Mutual Fund) प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड वितरक (Mutual Fund Distributor) के रूप में पंजीकृत हुआ है।

बैंक वेब आधारित प्लेटफॉर्म के जरिये देश में म्यूचुअल फंड इकाइयों के वितरण और रिडम्पशन करेगा। हालाँकि अभी इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। बैंक के मुताबिक उचित समय पर इसका संचालन शुरू किया जायेगा।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 205.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 217.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे तक कमजोर स्थिति में रहने के बाद बैंक के शेयर में कमजोरी देखने को मिली।
करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 205.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर सिटी यूनियन बैंक की बाजार पूँजी 15,071.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 220.25 रुपये और निचला स्तर 157.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!