शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई फेडरल (IDBI Federal) में हिस्सा खरीदने की दौड़ में सबसे आगे मैक्स लाइफ (Max Life)

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की संयुक्त उद्यम बीमा कंपनी आईडीबीआई फेडरल लाइफ (IDBI Federal Life) में बैंक का हिस्सा खरीदने की दौड़ में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) सबसे आगे है।

खबर है कि आईडीबीआई बैंक की आईडीबीआई फेडरल लाइफ में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। वहीं आईडीबीआई फेडरल में हिस्सा खरीदने की दौड़ में एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस (Exide Life Insurance) और कोटक लाइफ इंश्योरेंस (Kotak Life Insurance) भी शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 74.20 रुपये पर ही खुल कर नीचे की ओर गिरा। करीब साढ़े 11 बजे के करीब यह 1.90 रुपये या 2.56% की कमजोरी के साथ 72.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख