शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स, एलआईसी हाउसिंग के ऑप्शन खरीदें : एसएमसी

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज अपनी दैनिक रिपोर्ट में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।

इसने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि अपोलो टायर्स का 195 रुपये का अक्टूबर कॉल ऑप्शन 5-5.5 रुपये के बीच खरीद कर 9 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए। इस सौदे में 3.5 रुपये पर घाटा काटने का स्तर (स्टॉपलॉस) रखना चाहिए, यानी ऑप्शन का भाव इससे नीचे चले जाने पर इसे बेच कर सौदा काट लेना चाहिए।
एलआईसी हाउसिंग के 500 रुपये के अक्टूबर कॉल ऑप्शन के लिए इसने 11-12 रुपये में खरीदारी करके 20 रुपये का लक्ष्य रखने और घाटा काटने का स्तर 7 रुपये पर तय करने की सलाह दी है। ध्यान रखें कि ये दोनों सलाह एकदिनी (इंट्राडे) सौदों के लिहाज से हैं।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख