शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल का एटॉन टावर्स से बिक्री सौदा रद

भारती एयरटेल ने बीएसई को दी गयी एक सूचना में शुक्रवार को बताया कि अफ्रीका में 3,500 से ज्यादा टावरों को एटॉन टावर्स को बचने का सौदा रद हो गया है।

पिछले साल सितंबर में एयरटेल ने अफ्रीका स्थित अपने 3,500 से ज्यादा टावर एटॉन टावर्स को बेचने की घोषणा की थी। सौदे के तहत एयरटेल को अपने अफ्रीकी परिचालन के तहत 6 देशों में स्थित 3,500 टावर एटॉन टावर्स को बेच कर उसे दस साल की लीज पर वापस लेना था।
भारती एयरटेल के शेयर में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे 6.30 रुपये (1.79%) की गिरावट के साथ 345.15 रुपये पर सौदे हो रहे थे। कंपनी के शेयर कल की बंदी 351.45 रुपये के मुकाबले आज सुबह गिर कर 347.80 रुपये पर खुले और कारोबार के दौरान 340.95 रुपये तक गिर गये थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख