शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communication) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communication) में खरीदारी, जबकि लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर सन फार्मा को 711 रुपये के ऊपर खरीद कर 723, 729 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 705 रुपये है। टाटा कम्युनिकेशंस को 255 रुपये के ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 260, 262 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 252.50 रुपये का है। दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो का भाव 1600 रुपये के नीचे इसमें बिकवाली करके 1580, 1570 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 1610 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 1610 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। अपोलो टायर्स को भी 87 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 87.80 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 85.30, 84.50 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!