शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंडियन होटल (Indian Hotel) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और इंडियन होटल (Indian Hotel) में खरीदारी, जबकि सिप्ला (Cipla) और रिलायंस पावर (Reliance Power) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर टेक महिंद्रा को 971 रुपये के ऊपर खरीद कर 987, 995 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 963 रुपये है। इंडियन होटल को 67.50 रुपये के ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 68.80, 69.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 66.80 रुपये का है। दूसरी ओर, सिप्ला का भाव 368 रुपये के नीचे इसमें बिकवाली करके 362, 359 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 371 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 371 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। रिलायंस पावर को भी 99.50 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 100.50 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 97.50, 96.50 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!