शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC), बायोकॉन (Biocon) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में रूरल इलेक्ट्रीसिटी कॉर्पोरेशन (Rural Electricity Corporation) और बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी जबकि अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और गेल (Gail) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर रूरल इलेक्ट्रीसिटी कॉर्पोरेशन को 217.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 221.50/223.50 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 215.5 रुपये है। बायोकॉन को 268 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 273/275 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 265.5 रुपये का है।
दूसरी ओर, अंबुजा सीमेंट में 204 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 200/198 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 206 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 206 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। गेल को भी 351 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 354 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 345/342 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन,  01 नवंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!