शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab), यूनाइटेड फॉस्फोरस (United Phosphorus) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) और यूनाइटेड फॉस्फोरस (United Phosphorus) में खरीदारी जबकि सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) और रिलायंस पावर (Reliance Power) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर डॉ रेड्डीज लैब को 1760 रुपये के ऊपर खरीद कर 1785/1798 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1746 रुपये है। यूनाइटेड फॉस्फोरस को 114 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 116/117 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 113 रुपये का है।
दूसरी ओर, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज में 63.60 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 62.20/61.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 64.3 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 64.3 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। रिलायंस पावर में 92.50 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 90.50/89.50 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 93.5 रुपये का है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!