शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid), यस बैंक (Yes Bank) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में पावर ग्रिड (Power Grid) और यस बैंक (Yes Bank) में खरीदारी जबकि रैनबैक्सी (Ranbaxy) और डीएलएफ (DLF) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर पावर ग्रिड को 122.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 124.70/126 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 121.3 रुपये है। यस बैंक को 420.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 427.50/431 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 417 रुपये का है।
दूसरी ओर, रैनबैक्सी में 513 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 503/498 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 518 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 518 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। डीएलएफ में 199 रुपये से नीचे बिकवाली करें। इसका लक्ष्य भाव 195/193 रुपये या इससे नीचे रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 201 रुपये है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!